फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर के समीप फलता-फूलता रहा शराब का अवैध धंधा : शर्मा

विज्ञापन
अधिवक्ता रोहित शर्मा पत्रकार वार्ता के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा विधायक के घर के समीप अवैध शराब का धंधा फलता-फूलता रहा और विधायक को इसकी जानकारी तक नहीं, यह कैसे हो सकता है। यह बात हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने रविवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। रोहित शर्मा ने हमीरपुर जिले में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा विधायक को घेरा। उन्होंने कहा कि गांव पन्याला में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री से निकली शराब के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए, लेकिन भाजपा विधायक की कमजोर प्रशासनिक पकड़ के कारण पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारी सोये रहे।
विज्ञापन

चार साल पहले प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी, तब से अपने चहेतों को शराब के ठेके दिए गए। उसके बाद इन ठेकों की कभी नीलामी नहीं हुई। क्यों बार-बार उन्हीं लोगों को शराब ठेके देते रहे। इससे सरकार को राजस्व घाटा हुआ। वहीं, नशे के अवैध कारोबार ने पांव भी पसारे। जबकि पंजाब पैटर्न का अनुसरण हिमाचल सरकार करती है। पंजाब में शराब ठेके नीलाम हो सकते हैं तो हिमाचल में इनकी नीलामी क्यों नहीं। एक टैक्स भरने वाला दुकानदार अगर कहीं बिना ईवे बिल सामान भेजता है तो उसका चालान हो जाता है। लेकिन, हमीरपुर के पन्याला में चल रही शराब फैक्ट्री में सैकड़ों लीटर स्प्रिट, कार्टन, खाली बोतलें कैसे पहुंचीं। क्यों पुलिस की गश्त नहीं हो पाई। एक्साइज विभाग के पास हमीरपुर में आधा दर्जन सहायक आयुक्त राज्य कर एवं कराधान, एक दर्जन से अधिक एक्साइज इंस्पेक्टर होने के बावजूद शराब के अवैध कारोबार का क्यों पता नहीं चल सका।
रोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक अपने चुनावी दृष्टि पत्र में किए वायदों को पूरा करने में भी विफल रहे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व बीडीसी चेयरमैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जुगल किशोर ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, अनिल चौधरी और राजेश आनंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें