फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर को बेस्ट अवार्ड मिलने पर केंद्र प्रभारी को सम्मानित करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का इग्नू अध्ययन केंद्र 1104 सर्वश्रेष्ठ अध्ययन केंद्र के रूप में पुरस्कृत हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल तथा इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को इग्नू का 37वें दीक्षांत समारोह इग्नू के दिल्ली केंद्र और देश के सभी क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित हुआ।
विज्ञापन




इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला का दीक्षांत समारोह इंजीनियर भवन शिमला के सभागार में संपन्न हुआ। इग्नू रकी ओर से इस वर्ष से बेहतर कार्य करने वाले अध्ययन केंद्रों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इग्नू प्रबंधन ने पहली दफा केंद्रों को पुरस्कृत किया। इससे पहले अध्ययन केंद्रों को उनकी कार्यप्रणाली के आधार पर पुरस्कृत नहीं किया जाता था। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर और सह समन्वयक डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने अध्ययन केंद्र से जुड़े एवं कार्यरत सभी शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें