फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग पीछे हटा तो ग्रामीण स्वयं जुट गए सड़क निर्माण में

विज्ञापन
तज्यार से स्मैला गांव के लिए खुद सड़क का निर्माण करते लोग। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तज्यार से समेला गांव के लिए अनुसूचित जाति उप वर्ग योजना के तहत बनाई जा रही सड़क से जब लोक निर्माण विभाग पीछे हट गया तो ग्रामीणों ने स्वयं ही सड़क बनाने की ठान ली। दर्जनों ग्रामीण स्वयं कुदाल, फावड़ा लेकर इस सड़क निर्माण को पूरा करने में जुट गए हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से इस सड़क निर्माण को करवाए जाने की मांग चल रही है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर करीब 400 मीटर सड़क का निर्माण पूरा कर दिया, परंतु इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने कोर्ट से विभाग को नोटिस भिजवाया। जिसमें उसने उसकी जमीन में निर्माण होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नोटिस मिलते ही विभाग ने अपने हाथ निर्माण से पीछे खींच लिए। ग्रामीणों को जब निर्माण रुकने के बारे में जानकारी लगी तो दर्जनों ग्रामीण स्वयं इस निर्माण को पूरा करने में जुट गए। गांव के समाजसेवी एवं शिक्षाविद जगदीश चंद शर्मा की अगुवाई में एक पत्र जिलाधीश, लोक निर्माण विभाग को भी लिखा गया। जिसमें कहा गया कि जो व्यक्ति सड़क निर्माण रोकने का प्रयास कर रहा है उसने भी स्वयं विभाग को दायर शपथ पत्र में अपने हस्ताक्षर किए हैं और जहां पर वह विवाद कर रहा है वह एक सार्वजनिक नाला है। वहां केवल पुलिया का निर्माण किया जाना है। जिसके बाद विवाद सुलझ जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विनोद ठाकुर का कहना है कि निर्माण कार्य लोगों की सहमति से ही पूरा किया जाएगा। लोगों को मिल बैठकर सहमति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें