फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एचआरटीसी के चालकों ने शुरू किया आंदोलन

विज्ञापन
मांगों को लेकर एचआरटीसी वर्कशॉप के पास प्रदर्शन करते एचआरटीसी चालक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चालक यूनियन इकाई हमीरपुर ने वीरवार को मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ और मंडलीय सचिव मनमोहन ठाकुर की अगुवाई में गेट मीटिंग की। इस दौरान एचआरटीसी कार्यशाला के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर चालकों ने कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अपनी अन्य मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिला प्रधान पवन ठाकुर ने कहा कि मांगों में निगम के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, चालकों-परिचालकों का 36 माह का रात्रि व अतिरिक्त भत्ता, वर्कशाप में कलपुर्जों की कमी, निगम में कर्मचारियों की कमी, 2016 से डीए का एरियर, 2006 से 4-9-14 का एरियर, जुलाई 2018 से डीए का चार फीसदी एरियर, जनवरी 2019, जुलाई 2019, 2020 का डीए एरियर, जुलाई 2021 से छह फीसदी डीए एरियर, जनवरी 2022 से तीन फीसदी डीए वर्तमान समय तक निगम से लेने को है।
मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं का 50 फीसदी किराया माफ किया है और पुलिस भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को भी निगम की बसों में निशुल्क सफर की घोषणा की है। जबकि, निगम पहले से ही घाटे में चला है। उन्होंने निगम को रोडवेज बनाने और बजट में कर्मचारियों के वेतन का प्रावधान करने की मांग की है। प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि नई बसों की उपलब्धता जल्द से जल्द करवाई जाए। सचिव मनमोहन ठाकुर ने कहा कि इस गेट मीटिंग का आयोजन 12 मई से 19 मई तक रोजाना किया जाएगा। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्णय माना जाएगा। अगर समय रहते सरकार या प्रबंध निदेशक वार्ता के लिए बुलाते हैं तो यह आंदोलन स्थगित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें