फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किटपल में मकान और नकदी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन की किटपल पंचायत के किटपल गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग में 40 हजार रुपये सहित मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की खबर मिलते ही पंचायत मौके पर पहुंची। पंचायत के उपप्रधान सुनील कुमार ने इस घटना की एसडीएम और पुलिस को सूचना दी। इस पर राजस्व विभाग तथा पुलिस ने मौका पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान सुनील कुमार ने बताया कि किटपल गांव के प्रेम सिंह पुत्र अमीं चंद का पक्का मकान है। इसमें यह परिवार रहता है। मकान मालिक प्रेम सिंह बीमार हैं और परिजन उन्हें उपचार के लिए लुधियाना लेकर गए हैं। घर में उनकी बेटी जो अभी स्कूल में पड़ती है, वह थी। रात को वह भी अपनी ताई के पास सोने गई थी। सुबह जब देखा तो मकान से धुआं निकल रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। आग लगने से नकदी सहित करीब एक लाख का का नुकसान हुआ है। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम नुकसान का जायजा लेने भेजी गई थी। नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर ने मौका पर पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी सहायता उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें