फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए व्यक्ति की नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत शादी समारोह में गए खुहाल गांव के एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। ग्रामीणों ने सुबह जब व्यक्ति को नाले में अचेत अवस्था में देखा तो उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खुहाल गांव का संजू (46) बुधवार शाम को अमरोह गांव में एक शादी समारोह में स्कूटी पर गया था। सुबह जब वह शादी समारोह से नहीं लौटा तो उसकी पत्नी से उसे ढूंढना शुरू किया। परिजनों ने स्कूटी शादी वाले घर के पास ही खड़ी देखकर यह कयास लगाए कि वह रात को यहीं सो गया होगा लेकिन सुबह कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले में वह अचेत अवस्था में मिला। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें