फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर से नादौन स्थानांतरण होगा लोक निर्माण विभाग का बागवानी उपमंडल

Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर को जल्द ही लोक निर्माण विभाग का बागवानी उपमंडल मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने बिलासपुर में संचालित बागवानी उपमंडल को नादौन मंडल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्य अभियंता को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने मुख्य अभियंता से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में नादौन में उपलब्ध कार्यालय भवन, आवास, फर्नीचर, उपकरण, वाहन, संचार सुविधाएं, स्टाफ की स्थिति और स्थानांतरण से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का पूरा ब्योरा देने को कहा गया है, ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।
विज्ञापन

बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग का बागवानी उपमंडल वर्ष 1988 से कार्यरत है। अब इसे नादौन स्थानांतरित कर हमीरपुर जिले में इसकी सेवाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग का बागवानी उपमंडल सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पौधारोपण, हरित पट्टियों के विकास, सौंदर्यीकरण और पौधों के संरक्षण का कार्य करता है।
इसके अलावा विभागीय विश्राम गृहों और अन्य परिसरों में पौधरोपण व सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी भी इसी शाखा की होती है। वर्तमान में प्रदेश में बिलासपुर, रामपुर बुशहर और पंडोह में लोक निर्माण विभाग के बागवानी उपमंडल संचालित हैं। इनमें से बिलासपुर स्थित कार्यालय को नादौन स्थानांतरित किया जाएगा।
कोट

सरकार के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं और विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं करने में जुटा है। इससे हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों व विभागीय परिसरों में पौधरोपण, सौंदर्यीकरण और हरित क्षेत्रों के रखरखाव के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। इससे हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें