फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चतुर्थ आईआरबीएन बटालियन जंगलबैरी देगी फ्री कोचिंग

Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चतुर्थ भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) जंगलबैरी ने महत्वपूर्ण पहल की है। बटालियन की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यह निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम 20 जुलाई से शुरू होगा। इसमें अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तिथि घोषित होने तक यह कोचिंग जारी रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की भी सुविधा रहेगी।
चतुर्थ आईआरबीएन जंगलबेरी की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध करवाना है। कोचिंग के दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार विषय विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, सामान्य जागरूकता, अनुशासन व प्रेरणा व भर्ती प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी और अन्य आवश्यक गतिविधियों का अभ्यास भी करवाया जाएगा, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
पुलिस कांस्टेबल के लिए निर्धारित आवश्यक शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इसमे लिए जाएंगे जिसमें आयु, लंबाई आदि शामिल है। इच्छुक युवा इस निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चतुर्थ आईआरबीएन जंगलबेरी से 20 जुलाई को सुबह 10 बजे संपर्क कर सकते हैं।
चतुर्थ भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) जंगलबैरी के कमांडेंट अरविंद चौधरी ने कहा कि जो भी युवक-युवती पुलिस कांस्टेबल के लिए निर्धारित आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं वे 78761-54853 और 01972-276653 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें