फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राधा कृष्ण को गुलाल लगाकर होगा होली उत्सव का आगाज

विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले में लगे झूले। संवाद
विज्ञापन
चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले की तैयारियां मुकम्मल
विज्ञापन

शोभायात्रा के लिए मथुरा, वृंदावन से कलाकार किए हैं आमंत्रित
मेले में मोटे अनाज का भी लगेगा एक बड़ा स्टाल
23 से 26 मार्च तक सुजानपुर के चौगान में सजेगा राष्ट्र स्तरीय होली मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले की सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। मेले के शुभारंभ से लेकर समापन तक किसी भी तरह की कोई कमी न रहे, इसे लेकर मेला अधिकारी सहित तमाम विभागों के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। मेले का शुभारंभ 23 मार्च शनिवार को मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद होगा। इससे पूर्व मेले के शुभारंभ मौके पर पहुंचने वाले मुख्यातिथि का सुजानपुर बेनी प्रसाद चौक पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय लोग स्वागत करेंगे।
इस स्थान से मेले की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। सुजानपुर बस स्टैंड के नजदीक पुलिस सहायता कक्षा के पास मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों को पगड़ी बांधने की रस्म होगी। इसी स्थान पर प्राचीन परंपरा को निभाते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोग झांकियों की विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद मुरली मनोहर मंदिर पहुंचेंगे। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के लिए विशेष मथुरा वृंदावन से कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यातिथि यहां टमक बजाकर मेले का शुभारंभ करेंगे। मुरली मनोहर मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान राधा कृष्ण की मूर्ति पर गुलाल भी लगाएंगे। इसके बाद मेला मैदान में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मेला अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि चार दिन तक आयोजित होने वाला यह मेला सुंदर, भव्य एवं शानदार तरीके से मनाया जाएगा। मुरली मनोहर मंदिर सहित अन्य चौक चौराहों पर शानदार लाइटिंग की गई है। मेले में 24 घंटे पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेले में फिश टनल रहेगी आकर्षण का केंद्र
मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए फिश टनल आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस टनल के भीतर प्रवेश करके लोगों को नई चीज देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ मेले में तंबोला खेलने की सुविधा भी मिलेगी। लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए विशेष मोटे अनाज (मिलेट्स) का भी एक बड़ा स्टाल लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर तमाम तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें