फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बड़सर को भंग करने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
बड़सर में आयोजित कांग्रेस की बैठक उप​स्थित नेता व कार्यकर्ता
विज्ञापन
सलौणी में जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हुई पार्टी की अहम बैठक
विज्ञापन

बैठक में गैरहाजिर रहे बड़सर ब्लाॅक अध्यक्ष केवल धीमान और लखनपाल समर्थक

संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर कांग्रेस की अहम बैठक बुधवार को सलौणी में जिला अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान गैर हाजिर रहे। बैठक में ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर की कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में लगभग 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लगातार दूसरी बैठक से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। बैठक के दौरान अयोग्य घोषित विधायकों के निर्णय की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आपस में नोकझोंक हुई, हालांकि पार्टी पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए कमर कसने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकारिणी बड़सर को भंग करने का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया है। इस बैठक में एकमत से कार्यकारिणी को भंग करने की मांग कार्यकर्ताओं ने उठाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, डेनी जसवाल, अरविंद कौर, विपिन ढटवालिया, कृष्ण चौधरी, सुनील खरयाल, अजय शर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें