फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहीं रक्तचाप की दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा-कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को निशुल्क दवाई काउंटर पर उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इस कारण मरीजों को बाहरी मेडिकल स्टोर से यह दवाइयां महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं। वहीं दवाई काउंटर पर सोमवार शाम तक एंटी रेबीज वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं थे। लॉकडाउन के चलते अस्पताल में रोजाना औसतन 200 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी दो से तीन दर्जन के बीच में होती है। ऐसे में इन मरीजों को अस्पताल के अंदर मिलने वाली टेल्मिसर्टन-14, अम्लोदीपाइन आदि ब्लड प्रेशर की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। हालांकि यह दवाइयां अस्पताल के अंदर निशुल्क मिलती हैं, जबकि बाहर इन्हें लेने के लिए लोगों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे निशुल्क दवाई काउंटर का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। लोगों में विशंभर दास, सुरेंद्र कुमार, राजेश पाल आदि ने अस्पताल में यह दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा का कहना है कि दवाइयों के बारे में पता किया जाएगा। जबकि एआरवी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें