फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जलाड़ी पंचायत में जमीन के विवाद के चलते मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जलाड़ी निवासी दीपक कुमार ने चाचा दलजीत सिंह पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि काफी समय से उनके बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसके चलते चाचा ने दीपक के साथ मारपीट की और गाली-गलौज किया। इसकी शिकायत दीपक ने पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गाड़ी में लोगों को बिठाने पर केस
नादौन (हमीरपुर)। बिना अनुमित के सड़क पर दौड़ रहे टेंपो को पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछे जाने पर चालक मदन गोपाल निवासी बडोला तहसील सुजानपुर ने बताया कि वह सब्जी लेने नादौन आया था। उसके साथ अन्य दो अन्य लोग भी गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया और गाड़ी को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि गाड़ी को थाना ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें