फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा निरोग क्लीनिक, गैर संचारी रोगों का रहेगा रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालन के लिए एक स्टाफ नर्स और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात
विज्ञापन

कमरा उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से किया पत्राचार
मेडिकल काॅलेज में निरोग क्लीनिक के लिए स्थान किया जा रहा चिह्नित : भारती
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में जल्द निरोग क्लीनिक स्थापित होगा। इस क्लीनिक में गैर संचारी रोगों का पूरा रिकाॅर्ड रखा जाएगा। इनमें मुख्य तौर से उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगी शामिल रहेंगे। इन रोगियों का पूरा रिकाॅर्ड रखा जाएगा ताकि इन रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। इसके संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज को विभाग की ओर से स्टाफ भी मिल गया है। सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में निरोग क्लीनिक के संचालन के लिए एक स्टाफ नर्स और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर पहुंच चुके हैं। अब दोनों कर्मचारियों को कमरा उपलब्ध करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से पत्राचार किया गया है। कमरा मिलने के बाद ये कर्मचारी निरोग क्लीनिक की सेवाएं शुरू करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दो बार पत्राचार के माध्यम से कमरा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक कॉलेज प्रबंधन एक कमरा और एक कंप्यूटर तक उपलब्ध नहीं हो सका है। वर्तमान में उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी हर रोज कई लोग गैर संचारित रोगों से पीड़ित पहुंचते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से इन रोगियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निरोग क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया गया है। इस निरोग क्लीनिक में जिन रोगियों की आभा आईडी नहीं बनी है, ऐसे रोगियों की आभा आईडी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन





कोट्स

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि प्रबंधन को दो बार पत्राचार के माध्यम से जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई है। मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के प्राचार्य रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल काॅलेज में निरोग क्लीनिक के स्थान चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही क्लीनिक शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें