फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में चलाया निरोग क्लीनिक, शुगर और बीपी के मरीजों को मिल रही सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शुरू किया है क्लीनिक
विज्ञापन


शुगर और बीपी के मरीजों की हो रही इस क्लीनिक में जांच

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मिल रही सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब निरोग क्लीनिक का संचालन कर दिया है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत यह निरोग क्लीनिक मेडिकल कॉलेज में शुरू किया गया है। दो सप्ताह तक यह क्लीनिक सीएमओ कार्यालय में था। अब इसे मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दिया गया है। मेडिसिन वार्ड के बाहर यह क्लीनिक है। इसमें एक नर्स व एक डाटा एंट्री ऑपरेटर बैठ रहे हैं। निरोग क्लीनिक में गैर संचारित रोगों जैसे उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगियों को इलाज की बेहतर सुविधाएंं मिल रही हैं।
विज्ञापन



क्लीनिक में इन रोगियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। निरोग क्लीनिक में इन रोगियों का रिकॉर्ड रखने के लिए रोगियों की आभा आईडी बनाई जाएगी। यहां पर रोजाना 300 से 400 के करीब मरीज बीपी, शुगर आदि के पहुंचते हैं। मरीजों नीलम कुमारी, शीला देवी, रत्नी देवी, लक्ष्मी, संतोष, बसंतराम आदि ने कहा कि यहां पर बीपी, शुगर आदि चेक करवाने की सुविधा मिल रही है। एक नर्स बाहर बैठी है तथा एक डाटा एंट्री ऑपरेटर है। यह एक अच्छी मुहिम है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में निरोग क्लीनिक शुरू कर दिया है तथा मरीजों को इसकी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें