फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मेडल मिलने पर हवलदार राजवीर को किया सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस मेडल मिलने पर मालग के हवलदार राजवीर को सम्मानित करते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कांगू कस्बे के साथ लगते गांव मालग के सीआरपीएफ हवलदार राजवीर सिंह को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री मिला है। इससे इलाके में खुशी का माहौल है। राजवीर सिंह पुत्र कुम्मी चंद को पुलिस मेडल मिलने पर रविवार को पैतृक गांव मालग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवक मंडल मालग सहित समस्त मालगवासियों ने उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय कुमार, जगराज ठाकुर, रजनीश ठाकुर, अवतार सिंह, सतीश कुमार, कमल किशोर, त्रिलोक चंद, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गत जनवरी माह में राजवीर सिंह ने चार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था। इस मौके पर वार्ड पंच सपना ठाकुर, उनकी माता सुनीता देवी को शॉल, पत्नी रेणू बाला को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
राजवीर सिंह की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने माता सुनीता देवी, पत्नी रेणु बाला सहित भाई रजनीश ठाकुर को बधाई दी। राजवीर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने आह्वान करते हुए देश के प्रति अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। युवक मंडल मालग ने राजवीर सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें