हमीरपुर में क्रिकेट सीरिज के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से मिलते नरेंद्र अत्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अणु खेल मैदान में एचपीसीए के एकेडमी सब सेंटर हमीरपुर और सुजानपुर की टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच हुआ। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मैच में हमीरपुर ने सुजानपुर को 76 रनों से हराया। हमीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में सुजानपुर की टीम 22 ओवरों में 70 रन बनाकर आल आउट हो गई। हमीरपुर की ओर से शिवम ने 38, इशांत 28 ने रन बनाए। सुजानपुर की तरफ से काव्या ने 32 रन बनाए।
हमीरपुर के अंशुमन ने चार विकेट लिए व उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके अलावा अश्मित ने दो विकेट लिए।
अत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आज हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले हो रहे हैं। हिमाचल की टीमें राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बन रही हैं। इन सारी उपलब्धियों के पीछे यदि सबसे बड़ा योगदान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का है।
उन्होंने हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की दृष्टि से पहचान दिलाने, हिमाचल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने, प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए पिछले दो दशकों में अथाह प्रयास किया है।