फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लेफ्टिनेंट बनने के बाद स्कूल पहुंचे पूर्व छात्र का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा के सम्मान के लिए वीरवार को समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा सात सितंबर को ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई से पासआउट हुए हैं। ऐसे में उन्होंने वीरवार को स्कूल में आकर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

राहुल शर्मा का चयन गत वर्ष मई में हुआ था। तीन अक्तूबर 2023 से लेकर उन्होंने सात सितंबर 2024 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्कूल में उन्होंने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा के पिताजी केशव राम शर्मा पूर्व सैनिक हैं तथा वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने लेफ्टिनेंट राहुल शर्मा को बधाई देते हुए उन्हें आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें