फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कंडरोला में ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को केंद्र सरकार की जनहित नीतियों के बारे में किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से चलो गांव की ओर अभियान के अंतर्गत ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ शनिवार को कंडरोला के आदर्श नगर गांव में हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम परिक्रमा का प्रमुख उद्देश्य हर बूथ पर जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के समस्त लाभार्थियों से मिलना है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विजय अग्निहोत्री तथा वीरेंद्र पठानिया ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव की परिक्रमा करके लोगों को केंद्र सरकार की जनहित नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि देश भर में इस बार चार सौ पार का माहौल बना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भी इस बार चारों सीटों पर भाजपा की बंपर जीत होने वाली है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा प्रभारी महेश सिपहिया, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्यार सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा मंडल नादौन किसान मोर्चा महामंत्री सन्नी परमार, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू सहित अन्य भाजपा व किसान मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें