फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में लोकसभा चुनाव में जीत के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की बने सरकार : गुलेरिया
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटलांदर में किया गया त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटलांदर में त्रिदेव सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव में विगत चुनाव की तर्ज पर तमाम कार्यकर्ता काम करें और मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काम किया और बंपर मतों से हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को जीत दिलाई इस तर्ज पर आगे भी काम करना है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक तमाम लोग हैं। सबको मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 और एनडीए को 400 पार करवाना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, सह प्रभारी सुमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, सुजानपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रणजीत राणा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मंडल महामंत्री जगन कटोच, अनिल कौशल, कोषाध्यक्ष प्यार चंद, जिला सचिव अनिल शर्मा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अंजू राणा, बिना कपिल जिला परिषद सदस्य बबली देवी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें