फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कर्मचारियों को आज से नहीं मिलेंगी हिम केयर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ड पर सरकारी कर्मचारी पंजीकृत होने पर परिवार को भी नहीं मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


प्रदेशभर के हर अस्पताल में लगा दिए गए हैं सूचना बोर्ड, मेडिकल कॉलेज में भी लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में एक सितंबर से सरकारी कर्मचारियों को हिमकेयर कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। यही नहीं अगर सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी हिमकेयर कार्ड या राशनकार्ड पर पंजीकृत है तो उसके परिवार को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस बाबत अस्पतालों में नोटिस बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इसी तरह डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी हिमकेयर काउंटर पर नोटिस लगा दिया गया है। इसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए हिम केयर की सुविधा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन



प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में पहले ही हिमकेयर कार्ड की सुविधा बंद कर दी है। अब सरकारी अस्पतालों में भी सरकारी कर्मचारियों के लिए हिमकेयर कार्ड की सुविधा बंद कर दी है स्वास्थ्य विभाग की सचिव सुदा देवी की ओर से यह आदेश हर अस्पताल को जारी कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारी ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें