फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पक्की सड़क पर सरकारी बस नहीं चला पाई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस सुविधा से महरूम हैं अंबोटा, बुन्हानी, चलसाई और चकड़ाला के बाशिंदे
विज्ञापन

वर्षों पहले बनाई गई है पक्की सड़क, बस सुविधा न मिलने से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने परिवहन निगम से मुद्रिका बस चलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंबोटा, बुन्हानी, चलसाई और चकड़ाला गांवों के लोग पक्की सड़क होने के बाद भी बस सुविधा से महरूम हैं। ग्रामीणों को निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेकर या फिर पैदल चलकर मुख्य बाजारों और सड़कों तक पहुंचना पड़ रहा है। इन गांवों में प्रदेश सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर लोगों को पक्की सड़क की सौगात तो दी है लेकिन कोई भी बस सुविधा न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणोंं प्रदीप, राम लाल, राणू राम, कमलदास, सलोचना देवी आदि ने कहा कि वे कई बार सरकार और परिवहन विभाग से सरकारी बस चलाने की मांग कर चुके है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं वे तो आसानी से बिझड़ी और गारली बाजार तक पहुंच जाते हैं लेकिन जिनके पास वाहन नहीं हैं वे पैदल या फिर भारी भरकम खर्च कर टैक्सियों का सहारा लेने पर मजबूर हो रहे हैं। यही नहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी तीन से चार किलोमीटर का पैदल सफर कर बिझड़ी या गारली के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ता है। इस बारे में बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि पहले भी इन गांवों से होकर मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी लेकिन अब दोबारा पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर सरकार तथा परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही परिवहन विभाग से इस बारे में बात की जाएगी और मुद्रिका बस सेवा चलाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें