फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज में एमए हिंदी, अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से प्रत्येक विभाग की 20 सीटों पर विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

20 जनवरी को भोरंज दौरे के दौरान सीएम ने कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सत्र 2024-25 से हिंदी, अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र की पीजी कक्षाएं शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार से महाविद्यालय में तीनों विषयों में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंज्याण में जनसभा के दौरान भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र की पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर अधिसूचना जारी कर दी। अब भोरंज महाविद्यालय में एमए हिंदी में 20, एमए, अंग्रेजी में 20 और एमए राजनीतिक शास्त्र में 20 छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
इन सभी पीजी कक्षाओं के लिए सोमवार 29 जुलाई से दाखिले शुरू हो जाएंगे। भोरंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर व अन्य स्टाफ ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र की 20-20 सीटें देने के आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज काॅलेज में पीजी कक्षाओं को शुरू करने की नोटिफिकेशन जारी करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब छात्र-छात्राओं को तीनों विषयों में भोरंज काॅलेज में ही पीजी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें