फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में गैस सिलिंडर लीक, आग से गोदाम जलकर राख

Sun, 09 Feb 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में गोदाम में लगी आग को बुझाते न्यास के कर्मचारी। - फोटो : अभय फाइल फोटो
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में देर शाम गैस सिलिंडर लीक होने से दुकान का गोदाम जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से दुकानदार को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि मंदिर ट्रस्ट के फायर हाइड्रेंट से आग पर काबू पा लिया, जिससे बाकी दुकानों का नुकसान होने से बच गया। चकमोह निवासी दुकानदार राजीव ने कहा कि वह वर्षों से संतोषी माता मंदिर दियोटसिद्ध के साथ रोट प्रसाद बनाने की दुकान करते हैं।
शनिवार देर शाम वह गोदाम में रविवार के लिए रोट प्रसाद बना रहे थे। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया। गैस रिसाव के कारण आग घी में लग गई और अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण गोदाम में रोट बनाने के लिए रखा सामान घी और अन्य सामान पूरी तरह जल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोदाम में चैत्र माह मेले में प्रसाद बनाने के लिए स्टॉक रखा हुआ था, लेकिन आग के कारण सब कुछ जल गया है। व्यापार मंडल दियोटसिद्ध के प्रधान संजय कुमार ने कहा कि दुकान में आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन मंदिर न्यास की ओर से बनाए गए फायर हाइड्रेंट टैंक से विभागीय कर्मियों के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद कोटला से पटवारी कुलदीप कुमार और दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन


कोट

आग लगने के कारण दुकानदार को तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है। गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण गोदाम में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें