हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत फोन पर भद्दी तस्वीरें भेजने और उन्हें सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देने का मामला आया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायकर्ता के मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए अश्लील और भद्दी तस्वीरें भेजने की धमकी दी। उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी दी। उधर, एसपी भगत सिंह ने कहा कि शिकायकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। संवाद