फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के सभी छह विकास खंडों में बनेंगे कूड़ा संयंत्र, होगा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन

विज्ञापन
बमसन की समीरपुर पंचायत में निर्माणाधीन कूड़ा संयंत्र के कार्य का जायजा लेते पंचायत प्रधान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सभी छह विकास खंडों में ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के लिए छह कूड़ा संयंत्र लगेंगे। इनमें से दो विकास खंडों में इन कूड़ा संयंत्रों का काम शुरू हो गया है। बाकी चार जगह भूमि चिह्नित कर ली है। जल्द ही वहां भी कूड़ा संयंत्रों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कूड़ा संयंत्रों में प्लास्टिक और कूड़े के उचित निपटान के लिए श्रेडिंग, बेलिंग और डस्ट रिमूवल मशीनें लगेंगी। इनमें कूड़े का उचित निपटान कर प्लास्टिक को दोबारा प्रयोग के लिए भेजा जाएगा। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। इन विकास खंडों की पंचायतों के क्लस्टर का कूड़ा इन संयंत्रों में लाया जाएगा और उचित निपटान किया जाएगा।
विकास खंड बसमन की समीरपुर पंचायत के मतालाना गांव में संयंत्र का काम शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान इसका काम करवा रहे हैं। विकास खंड भोरंज की पपलाह पंचायत में कूड़ा संयंत्र का काम जोरों पर है। शेड बनाया जा चुका है। बाकी काम भी जल्द ही पूरा होगा। विकास खंड हमीरपुर की दड़ूही, विकास खंड नादौन की कलूर, विकास खंड बिझड़ी की धंगोटा और विकास खंड सुजानपुर की पनोह पंचायत में भी कूड़ा संयंत्र लगेंगे। इनके लगने से क्षेत्र की पंचायतों का इकट्ठा होने वाला कूड़ा यहां लाया जाएगा और उचित निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी और उपनिदेशक डीआरडीएक केडीएस कंवर ने कहा कि कूड़े के उचित निपटान के लिए छह पंचायतों में कूड़ा संयंत्र बनेंगे। इनमें से दो काम चल रहा है।
16-16 लाख रुपये स्वीकृत : अनिल
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक अनिल पटियाल ने कहा कि एक-एक संयंत्र के लिए 16-16 लाख रुपये की राशि जारी हुई है। दो पंचायतों में काम शुरू हो गया है। बाकी में जल्द ही काम शुरू होगा। मशीनों से कचरे का पृथीकरण कर उचित निपटान किया जाएगा और खाद भी बनाई जाएगी।
मतलाना में 10.11 कनाल पर चल रहा काम : प्रधान
समीरपुर पंचायत प्रधान चंद्र मोहन ने कहा कि कूड़ा संयंत्र का काम मतलाना गांव में शुरू हुआ है। वे स्वयं कार्य करवा रहे हैं। कूड़ा संयंत्र लगने से कूड़े का उचित निपटान होगा। यह संयंत्र 10.11 कनाल भूमि पर लगेगा। क्षेत्र की 11 पंचायतों को यहां ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें