फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू आईटीआई में चार नए शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की तरफ से आईटीआई लंबलू में नए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। भोरंज और रैल आईटीआई की तर्ज पर ही लंबलू आईटीआई में भी जल्द तीन-तीन माह के शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आईटीआई लंबलू में प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण समेत चार शॉर्ट टर्म कोर्स एक माह के अंदर चलाए जाएंगे। प्रत्येक आईटीआई को ट्रेनिंग व मशीनरी खरीदने के लिए 35 लाख की राशि जारी की जाएगी। जिले के कोई भी 18 से 45 वर्ष के 10 वीं पास महिला व पुरुष इसका निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे लंबलू क्षेत्र की साथ लगती 10-15 पंचायतों के युवाओं को लाभ मिलेगा। तीन माह के शॉर्ट टर्म कोर्स के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे और यह प्रयास किया जाएगा कि अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार भी मुहैया करवाया जाए। कोरोना की तीसरी लहर के कारण रोजगार मेलों का आयोजन पिछले महीने से नहीं हो पाया है, भविष्य में इस दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कौशल विकास निगम की ओर से स्वरोजगार एवं रोजगार की क्षमता को ध्यान में रखकर विभिन्न कोर्स चलाए जा रहे हैं। जल्द ही सुजानपुर और बणी आईटीआई में भी इस तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें