फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में तेल 16 तो दालें एक से पांच रुपये तक हुईं सस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने चुनावी वर्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्यों की दुकानों पर मिलने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम कम करके उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत पहुंचाने की कोशिश की है। इसी कड़ी में सरकार ने डिपुओं में मिलने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम में एक रुपये से लेकर सोलह रुपये तक की कटौती की गई है। खाद्य सामग्री के दाम कम होने से महंगाई के दौर में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

नई दरों के मुताबिक सरसों का तेल एपीएल को पहले 167 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब 151 रुपये में मिलेगा। जबकि एनएफएसए को 147 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों का तेल अब 131 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। एपीएल को दाल चना पहले 50 रुपये मिलती थी, जो अब 47 रुपये में मिलेगी। जबकि एनएफएसए को दाल चना पहले 40 रुपये मिलती थी, अब 37 रुपये में मिलेगी। इसी तरह दाल मलका एपीएल को 75 रुपये मिलती थी, लेकिन अब 74 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसी तरह उड़द की दाल एपीएल को पहले 70 रुपये प्रति किलो मिलती थी, जो अब 65 रुपये में मिलेगी। जबकि, एनएफएसए को पहले उड़द की दाल 60 रुपये में मिलती थी, जो अब नई दरों के अनुसार 55 रुपये प्रति किलो मिलेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला हमीरपुर में 296 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवा रहा है। जिला में 1.46 लाख राशन कार्डधारक और साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं, जो सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री का लाभ उठा रहे हैं।
उधर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर जयदेव शर्मा ने कहा कि इस माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन डिपुओं में मिलने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम कम हुए हैं। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें