फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में मंगलवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 74 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में संक्रमण के कारण मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिला रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 291 सैंपल लिए गए। जिनमें से दो पॉजिटिव निकले। जबकि, आरटीपीसीआर में तीन पॉजिटिव निकले हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए जिले में लगातार सैंपलिंग और टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नए वेरियंट की आशंका को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों विशेषकर स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में विदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले ऐसे लोगों की निगरानी की जा सके। मंगलवार तक विदेशों से आए 49 लोग गृह संगरोध में रखे गए हैं। जबकि, सोमवार को लिए गए चार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को पांच और सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें