फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर से दानपात्र तोड़कर एक लाख रुपये नकद व प्रतिमाएं उड़ाईं

विज्ञापन
भरठवान मंदिर कही सीसीटीवी फुटेज में आया चोर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत ग्राम पंचायत बाहन्वी के शिव मंदिर भरठवान में चोरों ने दानपात्र से करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी की छोटी-छोटी प्रतिमाएं उड़ा ली हैं। आरोपी सीसीटीवी की फुटेज में भी कैद हो गया है। वहीं, चोरी का पता चलने पर स्थानीय युवक मंडल और ग्रामीणों ने जाहू पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिसंबर की रात को चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर दान पात्र का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये और मंदिर में चढ़ाई गई चांदी और सोने की प्रतिमाएं चोरी कर ली हैं। वहीं, अटल युवक मंडल भरठवाण के प्रधान अच्युत शर्मा और सचिव आकाश शर्मा ने कहा कि मंदिर में एक माह में करीब पंद्रह हजार रुपये का चढ़ावा इकट्ठा होता है। अप्रैल माह में ही दान पात्र को खोला गया था। उसके बाद यह दान पात्र बंद था। सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग के मुताबिक चोर दो दिसंबर की रात को करीब सवा ग्यारह बजे मंदिर परिसर में घुसा और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चोर ने दान पात्र का ताला तोड़ा और उससे रुपये निकाले। इसके बाद दान पात्र और दरवाजे और दीवारों पर लगे फिंगर प्रिंट को धोकर साफ किया। युवक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी में कैद चोर का पता बताने वाले को युवक मंडल 5100 रुपये ईनाम देगा। चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें