फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में दोपहिया वाहनों के शोरूम में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
नादौन में दोपहिया वाहनों के शोरूम में लगी आग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन में दोपहिया वाहनों के शोरूम में लगी आग, 25 लाख का नुकसान
विज्ञापन

नौ स्कूटी, दो बाइक समेत स्पेयर पार्ट्स, कंप्यूटर और दस्तावेज चढ़े आग की भेंट
शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण, पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन। स्थानीय कस्बे में उपडाकघर के नजदीक बुधवार रात को एक दोपिहया वाहनों के शोरूम में आग लगने से नौ स्कूटी, दो बाइक, स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में शोरूम मालिक को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने समय पर ही आग पर काबू पा लिया अन्यथा आग शोरूम की धरातल मंजिल सहित अन्य दुकानों में पहुंच सकती थी। जिससे अधिक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

शोरूम के मालिक अजय परमार ने कहा कि रात करीब 11 बजे उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनके शोरूम की प्रथम मंजिल में आग लगी है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि पहली मंजिल में रखे स्पेयर पार्ट्स, टायर आदि जल रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ टैंकर के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। परमार ने कहा कि इस घटना में उन्हें 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नौ स्कूटी और दो बाइक जल गए हैं। इस शोरूम की धरातल मंजिल पर सेल्स तथा प्रथम तल पर सर्विस का कार्य किया जाता था। आग प्रथम तल पर लगी, जिस कारण स्पेयर पार्ट्स, रिकॉर्ड, कंप्यूटर व अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं, भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे पूर्व जब रात को स्थानीय लोगों ने शोरूम में धुआं उठता देखा तो उन्होंने तुरंत नादौन पुलिस तथा फायर ब्रिगेड सहित बिजली बोर्ड को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला जबकि स्थानीय युवाओं ने अपने स्तर पर पानी के दो टैंकर मंगवाए और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान हमीरपुर व ज्वालामुखी से अग्निशमन वाहन भी पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई थी। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी नीरज राणा ने कहा बुधवार रात को टीम मौके पर गई। मामला दर्जकर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें