भारतीय किसान संघ की ताल में आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
ताल/डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। भारतीय किसान संघ का स्थापन दिवस पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप वर्मा की अध्यक्षता में ताल में मनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. कुलदीप वर्मा ने कहा कि एकतरफ जहां विश्व में कृषि क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है, वहीं भारत में किसान असहाय है। ऐसी भावना का किसानों के मन में निर्माण हो रहा है। इस विषमता को दूर करने के लिए संस्थाए किसानों के हित के लिए कार्यरत हैं। वर्मा ने बताया कि 4 मार्च 1979 को देशभर से आए 600 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कोटा राजस्थान में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई।
भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा पारिवारिक, गैर राजनैतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है। संघ ने कृषकों की समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया है। इस अवसर पर संघ के जिला उपाध्यक्ष कमल लखनपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कमल लखनपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हेमराज शर्मा, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, विकास खंड कार्यकारिणी सदस्य विजय मिश्रा, किरण पटियाल, ग्राम समिति चौकी कनकरी अध्यक्ष संजीवन पटियाल, महासचिव विनय कुमार, ग्राम समिति साहनवी अध्यक्ष मनीष, महासचिव अनिल, ग्राम समिति ताल अध्यक्ष तिलक राज और महासचिव सन्नी शर्मा, प्रधान चरण दास, उपप्रधान संजय कुमार समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।