फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रही उचित मूल्य की दुकानों पर खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कई उचित मूल्यों की दुकानों पर अभी तक खाद नहीं पहुंची है। जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान कई जगह खेतों की जुताई में लगे हुए हैं। जुताई के साथ साथ किसान खेतों में खाद का इस्तेमाल भी करते हैं, ताकि मिट्टी की उर्वरकता बनी रहे, लेकिन अभी तक जिले की कई उचित मूल्यों की दुकानों पर खाद नहीं मिल रही। जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कुल 76,140 किसान हैं और 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन किया जाता है। वहीं, कोरोना काल में कई लोग बाहरी राज्यों से आकर अपने ही घरों में खेतीबाड़ी का कार्य कर रहे हैं, लेकिन समय पर खाद न मिलने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि खाद पहुंच गई है और किसानों को इसका वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन कई जगह इसका वितरण न होने के कारण खेतीबाड़ी प्रभावित हो रही है। किसानों में तृप्ता देवी, कृष्णा देवी, नीतू, बीना आदि ने कहा कि खाद नहीं मिल रही। इस मामले में हिमफेड खाद प्रभारी पंकज मल्होत्रा ने कहा कि 311 मीट्रिक टन खाद आई है। एक थैली की कीमत 1185 रुपये है। जिसपर 50 रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
किसानों को उचित मूल्य की दुकानों पर 1135 रुपये की थैली उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मामले में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पीसी सैणी ने कहा कि खाद आई है और किसानों को वितरित की जा रही है। जिन उचित मूल्य की दुकानों पर खाद नहीं है, वह हिमफेड से खाद लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें