फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र में राजधानी में होगा धरना प्रदर्शन : संघ

विज्ञापन
employes decided to aggitation in capital
विज्ञापन
हमीरपुर। नई पेंशन कर्मचारी महासंघ राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने की। बैठक में सभी कर्मचारी नेताओं ने काले बिल्ले लगाए तथा 15 मई को ब्लैक डे के रूप में मनाया। 15 मई 2003 को नई पेंशन योजना प्रदेश में लागू हुई थी, जिसके चलते प्रदेशभर में कर्मचारियों की ओर से ब्लैक डे वीक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर अब कर्मचारी परिवारों सहित सड़क पर उतरकर राजधानी शिमला में सरकार को घेरेंगे। राजधानी में नई पेंशन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मानसून सत्र के दौरान बड़ा प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन तीन मार्च को हुए महाप्रदर्शन से कहीं अधिक होगा। इस प्रदर्शन में एक लाख से अधिक कर्मचारी और कर्मचारियों के परिजनों को जुटाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रदर्शन से पहले जिला स्तर पर महासंघ सम्मेलन आयोजित करेगा।
जिलास्तरीय बैठकों में आंदोलन को लेकर रूपरेखा विस्तार से तैयार की जाएगी। किसी समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महासंघ से जुड़े हुए कर्मचारियों को मिलने का समय तक नहीं देते थे, अब बीच का रास्ता निकालने की बात कह रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महासंघ और कर्मचारियों का संघर्ष जरूर पुरानी पेंशन को बहाल करवाएगा। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष सौरभ वेद, राज्य महासचिव भरत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशिपाल, राज्य संगठन सचिव पूजा सबरवाल, अंकुर शर्मा सचिव, राज्य मीडिया सह प्रभारी अलका गिल, राजेंद्र मिन्हास जिला अध्यक्ष कांगड़ा, राकेश जिला अध्यक्ष हमीरपुर, जिला चंबा के अध्यक्ष सुनील जरयाल इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें