फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल काॅलेज पर 92.88 लाख का बिजली बिल बकाया, बोर्ड हर माह भेज रहा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्युत बोर्ड के 92.88 लाख रुपये के बिजली बिल पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का प्रबंधन कुंडली मारकर बैठा हुआ है। कई बार नोटिस देने के बाद भी बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि मेडिकल काॅलेज प्रशासन के पास अभी बजट नहीं है।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड के कर्मचारी इन भारी भरकम बिलों के भुगतान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को बार-बार नोटिस भेज रहा है लेकिन इसके बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिकारी हर महीने बकाया बिलों के भुगतान के लिए नोटिस भेज रहा है। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने केवल मार्च में ही पांच लाख रुपये के पिछले बिलों का भुगतान किया है। इसके बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन कोई भी भुगतान दिसंबर 2023 तक नहीं कर पाया है। इतने भारी भरकम बिलों का भुगतान न हो पाना विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बिना हुआ है। यह बिजली के मीटर मेडिकल काॅलेज के अलग-अलग विभागों में लगाए हुए हैंं। इस बारे में विद्युत बोर्ड का कहना है कि सामाजिक संस्था होने के कारण अभी तक मेडिकल काॅलेज की बिजली को नहीं काटा गया है।
यहां पर अपना इलाज करवाने के लिए मरीज आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुुए विद्युत बोर्ड के आला अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन का एक ही जवाब रहता है कि बिजली बिलों का भुगतान करते हैं, लेकिन यह अदायगी बढ़ती ही जा रही है। विद्युत बोर्ड ने मेडिकल कालेज में 13 एनडीएनसी श्रेणी के मीटर लगाए हुए हैं जिन पर लोड ज्यादा रहता है इन मीटरों का एक-एक बिल 3 लाख रुपयों के करीब है। विद्युत बोर्ड ने मेडिकल कालेज में कई ट्रासंफार्मर इस लोड को नियंत्रित करने के लिए लगाए हुए हैं। ये वही बिजली के मीटर हैं जो मेडिकल काॅलेज की सारी मशीनरी और वार्डों में मरीजों को 24 घंटे सभी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन






राधा कृष्णन मेडिकल काॅलेज के चिकित्सा अधीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि विद्युत बोर्ड के मार्च से बकाया 92 लाख 88 हजार 389 रुपये के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। ये 13 एनडीएनसी श्रेणी के मीटर हैं जिन पर लोड ज्यादा रहता है।



बिजली बोर्ड डिवीजन हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने बताया कि राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने 13 एनडीएनसी श्रेणी के मीटरों के बकाया 92 लाख 88 हजार 389 रुपये के बिजली बिलों का भुगतान मार्च 2023 से अभी तक नहीं किया है। मार्च महीने से दिसंबर तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हर महीने नोटिस भेजे जा रहे हैं फिर भी बकाया बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें