फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 13 हजार फलदार पौधे तैयार, बारिश का इंतजार, छह ब्लाॅकों में 20 दिसंबर तक करना था वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला उद्यान विभाग सर्दियों में वितरित किए जाने वाले 13 हजार पौधों को बारिश न होने की वजह से वितरित नहीं कर पाया है। विभाग बागवानों की मांग के अनुसार पांच प्रजातियों के पौधों को वितरण के लिए तैयार करके रखा हुआ है, लेकिन बारिश न होने की वजह से सारा वितरण कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


जिला के छह ब्लाॅकों में इन पौधों को वितरित किया जाना है। पिछली बार सर्दियों के मौसम में यह बारिश सही समय पर हो गई थी और इनके वितरण का कार्य 20 दिसंबर तक कर दिया गया था, लेकिन इस बार अभी तक पौधों को लगाने योग्य बारिश अभी तक नहीं हो पाई है जिस कारण सारा वितरण कार्य अधर में लटका हुआ है। विभाग ने अपनी नर्सरियों में इन पौधों को वितरण के लिए बिलकुल तैयार रखा है। इन नर्सरियों में इन पौधों का लगातार पानी दिया जा रहा है ताकि इन पौधों को कोई नुकसान न पहुंच सके। विभाग ने वर्ष 2022 के सर्दियों के मौसम में 12000 हजार पौधे बागवानों की मांग के अनुसार वितरित किए थे। इन पौधों को लगाने के लिए बागवानों को प्रति हैक्टेयर साठ हजार रुपए इनके लगाने और देखरेख के लिए दिया जाएगा। बागवानों की प्लम, आड़ू, बादाम, जापानी फल और सेब के पौधे वितरित किए जाने हैं। जिन बागवानों ने पौधे लगाने के लिए अभी तक बुकिंग नहीं करवाई है वे विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क करके बुकिंग करवा सकते हैं। विभाग की ओर इस बार 17,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। बारिश अगर सही समय पर हो जाती है तो बागवानों को पौधे वितरित कर दिए जाएंगे।



उद्यान विभाग के उप निदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि उद्यान विभाग ने सभी नर्सरियों में 13 हजार के करीब पौधों को तैयार रखा हुआ है। जैसे ही थोड़ी बारिश होती है पौधों का वितरण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसमें सेब, बादाम, आड़ू, प्लम और जापानी फल के पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें