फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से हरसौर में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के हरसौर क्षेत्र के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरनाथ (70 वर्षीय) पुत्र ठेनु राम गांव दरकोटी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। अमरनाथ अपनी बहु के साथ गांव दरकोटी निवासी घर से हरसौर में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए गया था।
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्र में आधार कार्ड संबंधित कार्य निपटाने के बाद वह सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ा था। जब सड़क क्रॉस करने लगा तो शाहतलाई से मैहरे जा रही निजी बस से टक्कर हो गई और सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने बड़सर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना बड़सर पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसएचओ बड़सर मस्त राम नायक ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह दुर्घटना बस चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र हरी चंद शर्मा गांव भालूं डाकघर हड़ेटा तहसील नादौन की लापरवाही के कारण घटित हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें