फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरवीं में पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
Elderly dies after falling from tree in Kirwin
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती सेर बलौनी पंचायत के किरवी गांव में एक बुजुर्ग की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लाने गया था, लेकिन पेड़ से गिर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। केहर सिंह जंवाल (68) हरियाणा से सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त था। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर रहता था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह पशुओं के लिए चारा लाने शहतूत के पेड़ पर चढ़ा और उस पर से अचानक गिर गया। मृतक के भतीजे अवतार जंवाल ने बताया कि पेड़ से गिरकर वह बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें