फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगा ईट राइट कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सही खान-पान और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों का चयन करने का कार्य होगा शुरू
2023-24 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 स्कूलों का किया था चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को सही खान-पान की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूलों में विद्यार्थियों और मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं का जागरूक किया जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे ताकि विद्यार्थी गतिविधियों के माध्यम से सही खान-पान की जानकारी लें सकें। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले के 10 स्कूलों में कार्यक्रम संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया था। वहीं, आगामी सत्र में भी स्कूलों का चयन किया जाएगा ताकि सभी स्कूलों में एक सामान कार्यक्रम का संचालन किया जा सके।
एफएसएसएआई ने अपने नागरिकों को सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार की उपलब्धता और खपत सुनिश्चित करके भारत की खाद्य सुरक्षा और पोषण परिदृश्य को बदलने के लिए नई पहल की है। ईट राइट स्कूल कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और उनके माध्यम से बड़े पैमाने पर समुदाय के बीच खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसलिए स्कूल स्तर पर पाठ्यक्रम और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम संचालन के लिए स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल पर पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद कुछेक लोग स्कूल को गोद लेने, कार्यान्वयन में आसानी और विश्वसनीय जानकारी तक पहुंचाने के लिए पंजीकरण करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों प्रमुखों की ओर से विद्यार्थियों को येलो बुक प्रदान की जाएगी। इसमें विद्यार्थी घर पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करने में सक्षम होंगे। एफएसएसएआई की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए गतिविधि पुस्तक भी बनाई गई है, जो सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के संदेश को सिखाने और सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन की गई है। इनके साथ ही लॉगइन करने के बाद वेबसाइट पर कई गतिविधियां होस्ट की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि आगामी सत्र में जिलाभर के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सही खान-पान के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें