फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में शिक्षक ने किया हंगामा, परिवार ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत एक व्यक्ति को घर पर नशे की हालत में हंगामा करना महंगा पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने उसकी हरकत से तंग आकर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैै। वीरवार रात को उसने शराब का सेवन करने के बाद अपनी माता, पत्नी और बच्चों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस शनिवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश करेगी। उधर, पुलिस उपाधीक्षक बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षक पर शराब का सेवन करने के बाद परिवार से मारपीट और हंगामा करने की शिकायत मिली थी। इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। शनिवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें