फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन के लिए खोदी नालियां राहगीरों के लिए बनीं मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो और तीन में खोदी गलियों को नहीं किया दुरुस्त
विज्ञापन


नगर पंचायत नादौन में पानी के पाइप डालने के लिए खोदी थीं गलियां

लोगों को आवागमन में पेश आ रहीं दिक्कतें संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर दो और तीन में जल शक्ति विभाग का पेयजल पाइप डालने का कार्य एक माह से चला हुआ है। कई जगह पेयजल पाइप को दबाने का कार्य पूरा होने के बाद भी उखाड़ी गई गली को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को दोनों वार्डों की गलियों से पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों संदीप, वियज, लक्ष्मी, आशुतोष आदि ने कहा कि कई बार इन गलियों की मरम्मत करने के लिए संबंधित विभाग और ठेकेदार को बताया जा चुका है। लेकिन, अभी तक पेयजल पाइप दबाने के लिए उखाड़ी गई गलियों से न तो मलबा हटाया गया है और न ही उनका मरम्मत कार्य किया गया है। कई जगह पर पाइप दबाने का कार्य पूरा कर दिया गया है। वार्ड नंबर तीन में बाल स्कूल के पास एक स्थल पर तो गली के एक भाग को बिना पेयजल पाइप बिछाए ही उखाड़ दिया गया है। वहां के निवासियों को इससे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि विभाग ने इस कार्य को जल्द पूरा नहीं किया तो विपरीत मौसम में इन दोनों वार्डों के लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने कहा कि कुछ जगहों पर अभी तक इसका कार्य चल हुआ है। कार्य का निरीक्षण करके गलियों के मरम्मत कार्य को जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत नादौन के सचिव रमन शर्मा ने कहा कि उखाड़ी गई गालियों के एक भाग को दोबारा से जल्द ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें