फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तलाई से बचे खाद्य तेल को एकत्रित करने की तिथि जल्द होगी निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल को स्टोर करके रखें सभी व्यवसायी, 30 रुपये प्रति लीटर दाम मिलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों इत्यादि में तलाई के बाद बचे खाद्य तेल को एकत्रित करने के लिए पहले 20 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। पर्याप्त तेल की उपलब्धता न होने से इसे निरस्त किया गया है। जल्द आगामी तिथि निर्धारित होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अभी जिले के होटलों, ढाबों और दुकानों इत्यादि में लगभग 410 लीटर तेल उपलब्ध है। जबकि, तेल एकत्रित करने के लिए प्राधिकृत बद्दी की एक फर्म सूर्या एनवायरो बायो डीजल मेन्यूफेक्चरर को कम से कम 800 लीटर तक तेल की आवश्यकता रहेगी, ताकि वह इसे 30 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदने के बाद इसके परिवहन और अन्य खर्चों की भरपाई कर सके। एडीएम राहुल चौहान ने कहा कि इसे देखते हुए अब तेल की कलेक्शन के लिए नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी। आने वाले दिनों में दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयां आदि की अत्यधिक मांग होने से जिले में इस तरह के तेल की मात्रा काफी ज्यादा हो सकती है। इसलिए, सभी व्यवसायी इस बचे हुए तेल को स्टोर करके रखें। दीपावली के तुरंत बाद बद्दी की प्राधिकृत फर्म को जिला हमीरपुर से तेल एकत्रित करने के निर्देश दिए जाएंगे तथा इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। व्यवसायियों को नई निर्धारित तिथि की सूचना प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें