फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज उपचार के लिए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में बुधवार को चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक को दूसरा दिन रहा। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज उपचार के लिए बेहाल हो गए। 15 से 20 किलोमीटर दूर से आने वाले लोगों को जब यह पता चल रहा है कि उन्हें अभी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो उनकी परेशानी दोगुना हो रही है। जिले के सिविल अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हड़ताल की। इस दौरान अस्पतालों में आए मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल भोरंज, टौणी देवी, नादौन, बड़सर में भी चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ की मांगों के लिए पक्ष में समितियां बनाने की बात की गई है लेकिन जो समितियां बनाई गई हैं, डेढ़ वर्ष से विभागीय प्रमोशन कमेटी अधिकारी की प्रमोशन करने में असफल रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से एसीआर ली जा सकती है लेकिन मांगों के पूरा न होने से डाॅक्टराें की हड़ताल जारी है। मरीजों विजय, संतोष, लक्ष्मी, माया, करतार चंद आदि का कहना है कि जनहित में जो भी चिकित्सकों की मांग है उसे प्रदेश की सरकार पूरा करे। इलाज करवाने के लिए आने वाले रोगियों को सुविधा मिले। लोगों का कहना है कि हड़ताल लंबी चलती है तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। इस बारे में मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने कहा कि हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें