फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू में होंगे स्कूलों के जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
हमीरपुर बाल स्कूल में आयोजित जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिक? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। इस बार स्कूलों के जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम लंबलू में आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक की उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिले के स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, डीपीई और पीईटी को खेल गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीडी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भोरंज ब्लॉक के लड़कों की अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता मुंडखर में, बिझड़ी की लोहारली, हमीरपुर और सुजानपुर की अमरोह, टौणीदेवी की चंबोह और नादौन ब्लॉक की प्रतियोगिता धनेटा में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय स्पर्धाएं बाल स्कूल हमीरपुर, डुग्घा, सुजानपुर और कांगू में होंगी।
लड़कियों की अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भोरंज और हमीरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता नाल्टी, बिझड़ और सुजानपुर की डिढवीं, टौणीदेवी और नादौन की प्रतियोगिता मटाहणी में करवाई जाएंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं लदरौर, परोल, सुजानपुर और झगड़ियाणी में होंगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि हाई स्कूल स्तर के लड़कों की प्रतियोगिताओं में ब्लॉक टौणीदेवी, भोरंज और बिझड़ की प्रतियोगिता झिरालड़ी में करवाई जाएगी। नादौन, सुजानपुर और हमीरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिताएं सासन में होंगी। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम लंबलू में आयोजित किए जाएंगे।
एथलेटिक्स स्पर्धाएं ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में करवाई जाएंगी। उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों, डीपीई और पीईटी को प्रतियोगिताओं के दौरान आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीपीईओ सुनील कपिल ने वर्ष 2021-22 के व्यय और खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें