फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बैडमिंटन संघ के सौजन्य से टाउन हॉल में जिलास्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुशील सोनी ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कों के मुकाबले में दिव्यांशु ने आदित्य को, ईशान ने काव्य को, नमन ने सुषांन सोनी को, अंशुल शर्मा ने रुद्रप्रताप को, अकशव ने तन्मय को, शिवांश ने अनुभव को हराया।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में सरगम ने गुरुवाणी और श्रेया ने उरवा शर्मा को मात दी। प्रतियोगिता में कुल 228 प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं। सीनियर वर्ग, अंडर-19, अंडर-17, अंडर 15, अंडर 13, एकाकी और युगल स्पर्धा में प्रतिभागी इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 20 अक्तूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस ओपन प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का समापन 20 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में ही होगा। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें