राजस्व अंशकालीन कर्मचारी संघ के सदस्य नादौन में बैठक के दौरान।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। राजस्व अंशकालीन कर्मचारी संघ तहसील नादौन की बैठक का आयोजन रविवार को नादौन में किया गया। इसमें संघ के जिला प्रधान प्रवीण शर्मा ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की। राजस्व अंशकालीन संघ के तहसील प्रधान रजा मोहम्मद ने कहा कि बैठक में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और स्थायी नीति लागू करवाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि वे अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखेंगे।
साथ ही बैठक में जिला प्रधान प्रवीण शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण सेवा भाव से निभाएं तथा राजस्व अंशकालीन कर्मचारी संघ की मान प्रतिष्ठा को बनाए रखें। इस बारे में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर तहसील सचिव राकेश कुमार, सदस्य ओम प्रकाश, विवेक कुमार, अजय कुमार, अमन कुमार, मोनिका, अंकित, सौरव कौंडल व विशाल कुमार उपस्थित रहे।