फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में यूपीएससी की तैयारी व महत्व पर की चर्चा

Mon, 12 Feb 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी शिक्षा समिति इकाई एनआईटी हमीरपुर और नेक्स्ट आईएएस ने संयुक्त तौर पर सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में यूपीएससी की तैयारी और इसके महत्व पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन के मुख्यातिथि और वक्ता आईएएस राकेश कुमार और नेक्स्ट आईएस के शिक्षक प्रग्नेश झाला रहे।
विज्ञापन

आईएएस राकेश कुमार ने अपनी यात्रा और यूपीएससी की तैयारी के पीछे अपने प्रेरणा स्रोत की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की थी। इसके बाद बैंक ऑफ अमेरिका में अपनी सेवाएं दी। लेकिन उन्होंने उस नौकरी को छोड़ कर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।
अपने तमाम अनुभव उन्होंने छात्रों के साथ साझा किए। इसमें करीब 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर आईएसटीई के शिक्षक प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। आईएएस राकेश कुमार ने अपने कैरियर की यात्रा साझा की और विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें