फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आउटसोर्स भर्तियों के विरोध में एसएफआई का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती में हुई अनियमिताओं की जांच की मांग
विज्ञापन

गैर शिक्षकों के पदों पर नियमित भर्ती करें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआआई की एचपीयू इकाई ने विवि में आउटसोर्स आधार पर चहेतों को भर्ती किए जाने के विरोध और शिक्षकों की भर्तियों में कथित अनियमितताओं की मांग को लेकर परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
छात्र नेताओं ने गैर शिक्षकों के रिक्त सभी पदों को नियमित भर्ती से भरने और आउटसोर्स से अब तक की भर्तियों को रोकने की मांग की। इकाई सचिव सन्नी सिकटा और अध्यक्ष संतोष ने कहा कि गैर शिक्षकों की नियमित भर्तियों से सभी पदों को भरा जाए। विवि में गैर शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र परेशान हैं। समय पर परीक्षा परिणाम तक घोषित नहीं हो रहे हैं। विवि ने जून 2020, सितंबर 2021 और जनवरी 2022 में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे, मगर अभी तक विवि इसके लिए भर्ती परीक्षा तक आयोजित नहीं कर पाया है। युवाओं से दो दो हजार की फीस वसूली गई है, मगर आज तक भर्ती की परीक्षाएं नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई सह-सचिव संतोष ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्थायी रोजगार उपलब्ध नहीं करवा रहा है। हर माह, दो माह में आउटसोर्स के जरिए नए- नए लोगों को भरने का काम किया जा रहा है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विवि में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई शिक्षक भर्तियों में अनियमितता के लगे गंभीर आरोप धांधली के प्रमाण के बावजूद आज तक विवि प्रशासन और प्रदेश की सरकार ने आरोपों की जांच तक नहीं करवाई है। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियों में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, कुलसचिव कार्यालय की ओर से लोकतांत्रित व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर जारी अधिसूचना को वापस न लिया गया, तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें