फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडखर में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, हमीरपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत मुंडखर में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, हमले में घायल व्यक्ति को भोरंज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

संजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव व डाकघर मुंडखर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसी के गांव के मनशा राम, संजीव, प्रवीण, मीरा देवी ने उसका रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला किया है। इससे उसके सिर में चोट आई है। वहीं, घायल को परिजन भोरंज अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें