पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का ख्याह गांव में आयोजित कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम मे
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ख्याह मंदिर में आयोजित समान वितरण समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड समाज के निर्धन एवं मजदूर वर्ग के लिए वरदान साबित हुआ है। आज निर्धन एवं मजदूर वर्ग की हर एक जरूरत को कामगर कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है दिल्ली से चली योजनाओं का सीधा लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को पहुंच रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि अग्निपथ योजना को पहले समझना होगा। उससे क्या राहत मिलेगी, इस बात को जानना आवश्यक है। विरोध करने से पहले इस योजना को भलीभांति समझें, उसके बाद अगला कदम उठाएं।