फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला घुमारवीं के व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू गांव में एक सिंचाई के कुएं से जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितिथिों में मिला है। लंबे समय तक कुएं के पानी में पड़े रहने से यह शव खराब हालत में था। जिसकी शिनाख्त करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कुएं से शव को बाहर निकाला गया और मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार जाहू बाजार के साथ लगते खेतों में बने कुएं में सोमवार सुबह जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के गांव कोट बल्ली के दीनानाथ (39) पुत्र बेसरी राम का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।
विज्ञापन

खेतों का मालिक काफी समय बाद सोमवार सुबह जब खेतों में आया तो वहां पर उसे कुएं की तरफ से दुर्गंध आना शुरू हुई। इस पर जब उसने कुएं में झांका तो उसे गला-सड़ा शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने पुलिस और पंचायत प्रधान को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से संपर्क किया। फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से कुएं से बाहर निकाला गया।
मृतक के पिता बेेसरी राम ने बताया कि दीना नाथ 19 अप्रैल से घर से गायब था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दीना नाथ को चारों तरफ ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी। मृतक की शिनाख्त पत्नी और पिता ने की है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन

वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि जाहू में कुएं में दीनानाथ का शव मिला है। उसकी पत्नी और पिता ने शिनाख्त की है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें